अति लघु कथा
भूख
बता ..."जल्दी बता... क्या लिखकर भेज रहा था? जासूसी करता है। मुंह खोलता है या नहीं.... यह कहते हुए इंस्पेक्टर ने उस बूढ़े और कमजोर इंसान की पीठ पर इतनी जोर से डंडा मारा कि वह वहीं ढेर हो गया।
उसके हाथ में कागज की एक पर्ची थी जिस पर लिखा था.... बहुत भूख लगी है....
रचनाकार
विजया डालमिया
संपादक मेरी निहारिका और
राष्ट्रीय संयोजिका
उलझन सुलझन (महिला लेखिका प्रकोष्ठ)
हैदराबाद
प्रस्तुति





Comments
Post a Comment