लघुकथा

एक कप चाय

दादाजी बरामदे में बैठे थे। सामने उनका पोता अंश, मोबाइल में खोया हुआ था। कई दिनों से दोनों के बीच बातचीत लगभग बंद थी। दादाजी को लगता था कि आज की पीढ़ी के पास बड़ों के लिए समय नहीं, और अंश, को लगता था कि दादाजी उसकी दुनिया समझना ही नहीं चाहते।

एक शाम बिजली चली गई। मोबाइल की बैटरी भी समाप्त हो गई। अंश,अनमने मन से बरामदे में आकर बैठ गया।

दादाजी मुस्कुराए और बोले, "चलो, आज तुम्हें अपने बचपन की एक कहानी सुनाता हूँ।"

अंश, ने पहली बार ध्यान से सुना। कहानी पूरी हुई तो उसने कहा, "दादाजी, आपके ज़माने में सचमुच बहुत संघर्ष था।"

दादाजी ने भी मुस्कुराकर पूछा, "और तुम मुझे यह बताओ कि यह मोबाइल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता कैसे काम करती है?"

उस रात एक कप चाय के साथ दो पीढ़ियाँ आमने-सामने नहीं, साथ-साथ बैठी थीं।

अगले दिन से अंश, रोज़ कुछ समय दादाजी के साथ बिताने लगा। दादाजी उससे नई तकनीक सीखते, और अंश, उनसे जीवन के अनुभव।

घर में कुछ भी नहीं बदला था—न दीवारें, न फर्नीचर। बदला था तो केवल संवाद का तरीका।

उसी दिन सबने समझ लिया कि जनरेशन गैप उम्र का नहीं, संवाद का अंतर होता है। जहाँ बातचीत जीवित रहती है, वहाँ रिश्ते कभी बूढ़े नहीं होते।

— प्रमिला त्रिवेदी

Comments

Popular posts from this blog

निर्णय का निर्वाण (लघुकथा)

बाला और कचनार - सुनिता मीणा

एक घटना, दो पहलू